गुरुवार, 26 मई 2016

RAS 2016 का फॉर्म कैसे भरें / HOW TO APPLY FOR RAS 2016

RAS 2016 का फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को हो रही समस्या को देखते हुए हम फॉर्म भरने के स्टेप्स अर्थात चरणों को यहाँ SCREENSHOTS के साथ प्रदर्शित कर रहे हैं | उम्मीद है कि आप सभी को इससे लाभ मिलेगा | आपसे अनुरोध है कि आप अपने विचार अथवा समस्या इस पोस्ट के अंत में दिए गए COMMENT BOX में लिखें|

STEP 1: सबसे पहले ई -मित्र की वेबसाइट http://emitra.gov.in/ खोलें | इस पर रजिस्टर करने के बाद LOGIN करें |

STEP 2: LOG-IN के बाद उपलब्ध OPTIONS में से E-MITRA को क्लिक करें |



STEP 3: इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें DISTRICT, DEPARTMENT और SERVICE सम्बंधित जानकारी देनी होगी | DISTRICT में आपका गृह जिला,DEPARTMENT में RPSC और SERVICE में EXAM FEE_NEW सेलेक्ट करना है |



STEP 4: इसके बाद आप GET BILL DETAILS पर क्लिक करेंगे |इसके बाद मांगी गयी सूचना में आपको अपना नाम, पिता का नाम आदि जानकारियां भरनी हैं |



STEP 5: जानकारियां भरने के बाद GET BILL पर क्लिक करें और उसके बाद PAY THIS BILL पर क्लिक  करें |उसके बाद आपको PAYMENT MEDIUM चुनना है | यदि आप डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग से पेमेंट करना चाहते हैं तो PAYMENT MEDIUM में BILL DESK सेलेक्ट करें |




STEP 6: इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड की सूचना भरनी है|



STEP 7: इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद आपको अपना RECEIPT नंबर मिलेगा | लेकिन याद रखिये ये आपका टोकन नंबर नहीं है | टोकन नंबर के लिए आपको PRINT RECEIPT पर क्लिक करना होगा | जिसमे आपको अपना टोकन नंबर मिलेगा |



STEP 8: अब आप वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline/ पर जाइए| यहाँ APPLY ONLINE पर क्लिक करें| उसके बाद एक पेज खुलेगा , इसमें PAYMENT MODE में ई -मित्र चुन कर आगे बढ़ें अगले पेज पर आपको अपने टोकन नंबर एवं जन्मतिथि लिखनी है |

    


STEP 9: इसके आगे के स्टेप्स में मांगी हुयी जानकारियां भरते हुए आप अपना फॉर्म फाइनल सबमिट करेंगे |


विशेष सूचना : आप में से कुछ को  https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline/ पर फॉर्म भरने के दौरान किसी भी चरण में निम्न समस्या वाला पेज दिखाई दे सकता है |


इसके समाधान के लिए आप अपने इन्टरनेट ब्राउज़र/CHROME/FIREFOX की सेटिंग्स में जाकर COOKIES रिमूव कर दें | उसके बाद पुनः  https://rpsc.rajasthan.gov.in/applyonline/ खोलें |





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें