बुधवार, 28 जून 2017

RAS 2016: राम कहानी का कट ऑफ अनुमान सटीक साबित हुआ





मित्रों ,

मुख्य परीक्षा का परिणाम आये हुए तीन दिन बीत गए हैं | बड़ी ख़ुशी के साथ मैं आप सभी को बताना चाहता हूँ कि कट ऑफ को लेकर जो मेरा अनुमान था वो सटीक साबित हुआ | RAS मुख्य परीक्षा के बाद लिखे अपने आलेख में मैंने कट ऑफ 320 से 330 के बीच रहने का अनुमान बताया था | वास्तविक परिणाम में यह 327 रही |
आप लोगों के प्रति मेरा यह कर्तव्य इसी सजगता एवं निष्ठा के साथ जारी रहेगा | असफल अभ्यर्थियों से मैं कहना चाहूँगा कि आप निराश न हो | सफलता असफलता का दौर विद्यार्थी जीवन की एक सामान्य घटना है | अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए और अधिक प्रयास करें | सफलता निश्चित रूप से आप के साथ होगी |
सभी सफल अभ्यर्थियों से अनुरोध करता हूँ कि जश्न का समय पूरा हुआ अब साक्षात्कार की तैयारी में लग जाइये |

जल्द ही इंटरव्यू सम्बंधित सामग्री मैं ब्लॉग पर पोस्ट करूँगा | आप अपनी भागीदारी ब्लॉग पर अपने सुझावों और प्रश्नों के आधार पर बाधा सकते हैं |

साभार |

मंगलवार, 27 जून 2017

RAS 2016: DETAILED APPLICATION FORM विस्तृत आवेदन पत्र



राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2016 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों हेतु विस्तृत आवेदन पत्र हेतु प्रेस नोट जारी कर दिया है | आयोग के अनुसार 29 जून से 10 जुलाई तक सभी सफल अभ्यर्थियों को फॉर्म भरना होगा |

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस बार विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाडी एवं भूतपूर्व सैनिकों को ही फॉर्मऑनलाइन भरने के बाद उसके प्रिंट आउट को  आयोग कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराना होगा | शेष सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रिंट आउट  आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के समय ही लाना होगा |



प्रेस नोट DOWNLOAD

RAS 2016: POST BIFURCATION पदों का वर्गीकरण



RAS 2016 में कुल 725 पदों को रखा गया है | इनमें से 334 राज्य सेवा के एवं 391 अधीनस्थ सेवा के पद हैं |
RAS 2016 अपने आप में एक स्वर्णिम मौका है अभ्यर्थियों के लिए | क्योंकि इस भर्ती में सभी पद महत्वपूर्ण एवं बड़ी संख्या में है |  RAS के 88 पद , RPS के 67 पद, लेखा सेवा के 137 पद, RTS के 194 पद एवं खाद्य एवं रसद अधीनस्थ सेवा के 118 पद प्रमुख हैं |

PDF DOWNLOAD



रविवार, 25 जून 2017

RAS मुख्य परीक्षा 2016 का परिणाम जारी




राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2016 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है |

परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड
परिणाम देखे CLICK HERE

मंगलवार, 20 जून 2017

IAS PRE 2017: CUT OFF ESTIMATION AND PAPER ANALYSIS कट ऑफ अनुमान एवं पेपर विश्लेषण





दोस्तों,

यूँ तो किसी परीक्षा के बाद एक विद्यार्थी राहत महसूस करता है परन्तु UPSC के अभ्यर्थी परीक्षा के बाद अधिक विचलित हो जाते हैं | इस साल की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा के पेपर ने सबको चौंका दिया | गत दो वर्षों के आसान पेपर की तुलना में इस बार यह कठिन था | THE HINDU के अनुसार तो गत पांच वर्षों में से यह सबसे कठिन पेपर था इस बार | लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूँ | प्रश्न आसान थे परन्तु विकल्पों में ट्विस्ट रखा गया था | राजनीति से जुड़े हुए प्रश्न फंसाने वाले थे जैसे राष्ट्रपति शासन, नीति निर्देशक सिद्धांतो वाला प्रश्न |

अर्थशास्त्र से जुड़े हुए प्रश्न समसामयिकी पर आधारित थे | अतः जिन विद्यार्थियों ने करंट अफेयर्स अच्छे से पढ़ा था उनके लिए ये आसान थे अन्यथा उन्हें कुछ कठिन माने जा सकते हैं | योजनाओं से जुड़े हुए प्रश्नों के विकल्प confusing बनाये गए थे | आधुनिक भारत से off  beat सवाल आये जो निश्चित तौर पर उम्मीदों से परे थे और काफी लोग इनसे विचलित हुए होंगे | भूगोल से जुड़े सवाल तथ्यात्मक थे अतः स्मृति पर आधारित थे | इन्हें माध्यम या कठिन कहा जा सकता है | इसी प्रकार के प्रश्न प्राचीन इतिहास के थे |

विज्ञानसे जुड़े हुए प्रश्न भी तथ्यात्मक और स्मृति आधारित थे जो सरल से कठिन प्रवृति के थे | इस बार करंट अफेयर्स का पेपर में भारांश कम था और UPSC एक बार पुनः पारंपरिक सवालों की ओर लौटा है |

सारांश यह निकलता है कि इस बार के  पेपर में प्रश्न आसान थे परन्तु विकल्प कठिन | अतः बहुत से लोगों को झटका महसूस हुआ होगा | लेकिन आप निश्चिन्त रहे | मेरा अनुमान है कि इस बार कट ऑफ गत वर्ष की तुलना में 5 से 10 अंक कम रहेगी  अर्थात 100-110 की रेंज में |

अतः बिना ज्यादा विचार किये आप सभी मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दे |

शुभकामनायें |



सोमवार, 19 जून 2017

DOWNLOAD: IAS PRE 2017 PAPERS IN HINDI


आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2017 / सिविल सर्विसेज परीक्षा २०१७/ UPSC CSE(P) 2017  के पेपर हिंदी में डाउनलोड करें |

GS PAPER 1 DOWNLOAD

GS  PAPER 2 DOWNLOAD