शनिवार, 11 अगस्त 2018

RAS 2018: PAPER ANALYSIS AND CUT OFF ESTIMATION पेपर विश्लेषण एवं कट ऑफ अनुमान



नमस्कार दोस्तों

काफी महीनों के बाद मैं लिख रहा हूँ | हाँ मैं जिंदा हूँ | RAS 2013 में सिलेक्शन के बाद मैं लम्बे समय तक ट्रेनिंग एवं पोस्टिंग में व्यस्त रहा | खैर मुद्दे पर आते हैं | पिछले दिनों हुई RAS 2018 के बाद कट ऑफ को लेकर माहौल बेहद नाजुक है | इसलिए चलिए उस पेपर का विश्लेषण कर आपकी जिज्ञासा को शांत करने की एक असफल कोशिश कर ही लेते हैं |


इस बार के पेपर के बाद एक बार फिर सिद्ध हो गया कि RPSC के पेपर का कोई पैमाना नहीं | पेपर परंपरा से हट कर था | भारतीय राजव्यवस्था का हिस्सा तो ऐसा था कि लक्ष्मीकांत पढने वालों के हौश ही उड़ गए बाकियों का तो कहना ही क्या? परन्तु यकीन मानिये लक्ष्मीकांत अभी भी एक बेहतरीन पुस्तक है | ये सवाल ही इसे थे जिन्हें कोई महत्वपूर्ण नहीं मानता था इसलिए कोई पढता नहीं था | विपक्ष के नेता को भला कौन याद रखता है ?
माननीय न्यायाधीश के ट्रान्सफर पर नजर कौन रखता है ? अनुच्छेद 87 के प्रश्न में तो RPSC शब्दों से खेल गया | मुझे लगता है अधिकांश लोगों ने यह गलत ही किया होगा, तुक्के में सही हो जाये तो अलग बात है | स्वर्ण सिंह समिति, लोकसभा में प्रश्न, प्रोटेम स्पीकर जैसे प्रश्न औचित्यहीन थे |  कुल मिलाकर राजनीति वाला हिस्सा देखकर तो लगा कि " बेटा तुमसे ना हो पायेगा |"  इस बार के पेपर का सबसे कठिन हिस्सा यही है इसी के आधार पर कट ऑफ के नीचे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है |

इतिहास कठिन स्तर का था | प्राचीन ,मध्य काल एवं आधुनिक काल के प्रश्नों का समावेश था परन्तु 1-2 को छोड़कर सब कठिन तथ्य थे जो याद रहना अनपेक्षित थे | विज्ञान के करीब 21 प्रश्न पूछे गए जो आसान या मध्यम प्रकृति के थे |  कुछ प्रश्न तो तुक्कों या कॉमन सेंस के आधार पर भी सही हुए हैं | तार्किक योग्यता के सवाल आसान पूछे गए जो लगभग लोगों ने सही किये | गणित इस बार कठिन रही | जो गणित पृष्ठभूमि के नहीं थे उन्हें  खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है | मैं यह मान कर चल रहा हूँ कि उन लोगो से यह प्रश्न हल नहीं हुए होंगे |

आश्चर्यजनक रूप से इस बार राजस्थान से जुड़े सवाल कम पूछे गए | कला,संस्कृति इतिहास से जुड़े प्रश्न नहीं थे | राजे महाराजे देवी देवता को नजरअंदाज किया गया | कहीं वो नाराज हो गए तो RPSC को उनके  प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है | वैसे भी हमारे राजाओं का ईगो सबको मालूम ही है ;)
खैर पारंपरिक सवालों का अभाव रहा | अलोकप्रिय सवाल जैसे पुस्तकों के लेखकों के नाम पूछे गए | इनके अलावा सभी राजस्थान से जुड़े सवाल चाहे वो योजनाओं से सम्बंधित हो या समसामयिकी से बेहद सरल रहे |

अर्थशास्त्र से जुड़े प्रश्न अच्छी संख्या में पूछे गए | जो लगभग लोगों ने सही किये | 2 सवाल सीधे सीधे आंकड़ो से सम्बंधित थे जो लोगों ने रट्टे मारे हुए थे | जनसँख्या से जुड़ा सवाल अभी भी पूछा गया जो तुक्के से सही किया जा सकता था | एक सवाल की चर्चा में यहाँ जरुर करना चाहूँगा - लागत मूल्य एवं महंगाई वाले प्रश्न को कथन एवं कारण टाइप का था , उसे हिंदी माध्यम के लोगों ने शायद ही दूसरी बार पढ़ा होगा जबकि इंग्लिश अनुवाद पढ़कर उसे आसानी से हल किया जा सकता था | अतः मेरा सुझाव है कि इसे प्रश्न जो हिंदी में भारी भरकम लगे उसका अंग्रेजी अनुवाद जरुर पढ़ें

समसामयिकी के अधिकांश प्रश्न सरल थे और गत 1-2 महीने कि खबरों से जुड़े हुए थे अतः इन्हें हल करना आसान था |


पूरे प्रश्नपत्र के विश्लेषण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बार का पेपर गत वर्ष की तुलना में थोडा कठिन रहा परन्तु सरल विकल्पों ने तुक्के लगाने में सम्भावना पैदा कर दी | इसलिए कट ऑफ में बहुत ज्यादा अंतर आने की सम्भावना कम ही रहेगी | राजस्थान से जुड़े प्रश्नों की संख्या कम रही जो अन्य राज्यों के परीक्षार्थियों के लिए लाभ का सौदा रहा |

जिन विद्यार्थियों को लगा कि इस बार का पेपर IAS के स्तर का था तो मेरे हिसाब से या तो उन लोगों ने आज तक IAS की परीक्षा दी नहीं है या फिर राजनीति वाले हिस्से की कठिनाई ने उन्हें ऐसा सोचने को मजबूर  कर दिया | राजस्थान में धूलभरी आँधियों वाला प्रश्न ही मुझे IAS के स्तर का लगा | 

अंत में कट ऑफ की चर्चा कर ली जाए | यह बहुत ही मुश्किल काम होता है | क्योंकि बॉर्डर वाले विद्यार्थियों का परिणाम आने तक दिल धक् धक् करता रहता है | परन्तु कट ऑफ उस भूतिया फिल्म की भांति है जिसे देख्नने का मन भी करता है और डर भी लगता है | इस पेपर में मेरे अनुसार करीब 58 प्रश्न ऐसे थे जो सरल थे और अधिकांश विद्यार्थियों ने सही किये होंगे | साथ ही इस वर्ष भर्ती में पदों की संख्या  गत वर्ष से अधिक है | इस आधार पर कहा जा सकता है कि कट ऑफ गत वर्ष की तुलना में कम ही रहेगी | मेरा अनुमान है कि यह सामान्य वर्ग के लिए 74+-2(72 से 76 ) रहेगी | OBC की कट ऑफ इस बात पर निर्भर करेगी कि उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाता है या नहीं | इस मामले में RPSC के एक तरफ कुआँ है तो एक तरफ खाई | परन्तु मेरे अनुमान से RPSC इस बार प्री परीक्षा में आरक्षण का लाभ देगी | अतः कट ऑफ के समान ही रहेगी | परन्तु अगर कट ऑफ ज्यादा रखी गई तो यह अधिकतम 85+-2 अंक तक जा सकती है |

70 अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों से मेरा कहना कि अध्ययन शुरू कर दे | RPSC का परिणाम ही अंतिम सत्य है और यह कट ऑफ कट ऑफ का खेल महज मिथ्या |

शुभकामनाएँ |

सोमवार, 7 मई 2018

ADMIT CARD: आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र जारी




UPSC द्वारा 3 जून 2018 को आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं |

आप यहाँ से भी सीधे डाउनलोड कर सकते हैं |

DOWNLOAD


मंगलवार, 3 अप्रैल 2018

RAS 2018 NOTIFICATION आरएएस 2018 विज्ञप्ति जारी





बहुप्रतीक्षित RAS 2018 भर्ती हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अंततः 2 अप्रैल को विज्ञापन जारी कर दिया |
राजस्थान प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं हेतु होने वाली इस भर्ती परीक्षा में इस बार कुल 980 (राज्य सेवा के 405 + अधीनस्थ सेवा के 575) पदों के लिए आवेदन माँगा गया है |

आवेदन प्रारंभ होने की दिनांक 12 अप्रैल 2018
अंतिम दिनांक 11 मई 2018 मध्यरात्रि
आयु  21 वर्ष न्यूनतम एवं 40 वर्ष अधिकतम (सामान्य अभ्यर्थी के लिए )

आवेदन करने हेतु आप राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जा सकते हैं | इसके अतरिक्त आप हमारे ब्लॉग से सीधे आवेदन लिंक पर जाना चाहे तो CLICK HERE

आवेदन की प्रक्रिया में इस बार परिवर्तन किया गया है | | नई प्रक्रिया के तहत प्रत्येक अभ्यर्थी को SSO ID ( https://sso.rajasthan.gov.in/) बनानी होगी | इसके लिए आपके पास आधार/GOOGLE  / फेसबुक / TWITTER अकाउंट होना चाहिए |

आवेदन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप इस पोस्ट के नीचे  कमेंट कर सकते हैं अथवा आप मुझे ईमेल भी कर सकते हैं |

RAS 2018 NOTIFICATION  डाउनलोड  





सोमवार, 31 जुलाई 2017

DOWNLOADS: CURRENT AFFAIRS 2016-17 करंट अफेयर्स 2016-17



विज़न आईएस के करंट अफेयर्स के नोट्स अक्टूबर 2016 से मई 2017 तक डाउनलोड करें |

अक्टूबर 2016 DOWNLOAD

नवम्बर 2016 DOWNLOAD

दिसम्बर 2016 DOWNLOAD

जनवरी 2017 DOWNLOAD

फरवरी 2017 DOWNLOAD

मार्च 2017 DOWNLOAD

अप्रैल 2017 DOWNLOAD

मई 2017 DOWNLOAD


मंगलवार, 18 जुलाई 2017

RAS 2016: इंटरव्यू लैटर जारी किये गए



राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू लैटर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं |  आप इन्हें नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं | साथ ही महत्वपूर्ण सूचना यह है कि इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने साथ विस्तृत आवेदन पत्र के 2 सेट पूर्णतया भरकर एवं 1 सेट दस्तावेजों की फोटोकॉपी का लेकर जाये | साथ ही ऑनलाइन भरी गयी सेवा प्राथमिकता के 2 प्रिंटआउट एवं मूल दस्तावेज भी साथ ले जाना ना भूलें |

इंटरव्यू लैटर DOWNLOAD

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

BOOKS FOR RAS/आरएएस परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं पत्रिकाएं


दोस्तों काफी मित्रों के अनुरोध पर मैं  RAS के नवीन पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तकों की सूची यहाँ दे रहा हूँ | यह मेरे निजी अनुभव से तैयार की गयी है | फिर भी आपके लिए विकल्प हमेशा खुले हैं | 


राजस्थान सामान्य ज्ञान-राजस्थान अध्ययन कक्षा 9 से 12/दक्ष प्रकाशन /लक्ष्य प्रकाशन/ जो आपको संतुष्टि दे
भारतीय राज व्यवस्था- एम.लक्ष्मीकांत
आधुनिक भारत का इतिहास - स्पेक्ट्रम प्रकाशन
प्राचीन भारत का इतिहास- रामशरण शर्मा 
भारत का भूगोल- NCERT कक्षा-9 से कक्षा-12/ महेश बर्णवाल
भारत की अर्थव्यवस्था- प्रतियोगिता दर्पण अर्थव्यवस्था विशेषांक/ रमेश सिंह
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य परंपरा और धरोहर - H.D.SINGH (पैनोरमा प्रकाशन )
राजस्थान की अर्थव्यवस्था- लक्ष्मीनारायण नाथुरामका
समाजशास्त्र, प्रबंधन एवं व्यावसायिक प्रशासन- विकास पुरोहित  एवं शिवानी भोजक (RBD प्रकाशन )/
समाजशास्त्र- NCERT कक्षा-11,12
व्यावसायिक अध्ययन - NCERT कक्षा 11,12
विश्व इतिहास- OLD NCERT कक्षा 11,12/ इंदिरा अर्जुन देव
लोक प्रशासन एवं प्रबंधन की अवधारणायें , मुद्दें एवं गत्यात्मकता और नीतिशास्त्र - विकास पुरोहित ( RBD प्रकाशन )
व्यवहार एवं विधि - शिवानी भोजक (RBD प्रकाशन )/
व्यवहार- NCERT मनोविज्ञान कक्षा 11,12
तार्किक दक्षता,मानसिक योग्यता-रामनिवास मथुरिया  
आधारभूत सांख्यिकी- NCERT गणित कक्षा 9,10
सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी - NCERT विज्ञानं कक्षा-9 से 12
पर्यावरण- परीक्षावाणी प्रकाशन
हिंदी - राघव प्रकाश
अंग्रेजी - बी.के.रस्तोगी
राजस्थान समसामयिक- मूमल प्रकाशन
भारत समसामयिक- क्रॉनिकल
राजस्थानी - कक्षा 11राजस्थान बोर्ड
वेबसाइट्स- http://pib.nic.in/newsite/mainpage.aspx
                  http://ccrtindia.gov.in/hn/index.php
                  http://www.prsindia.org/
                  http://www.moef.nic.in/hi


नोट- दी गयी पुस्तकें न्यूनतम एवं पर्याप्त आवश्यकता के अनुरूप है बाकि किताबों की भूख का कोई अंत नहीं  

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

RAS 2016 INTERVIEW: महत्वपूर्ण सूचना- DAF फॉर्म भरने हेतु निर्देश








विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महत्वपूर्ण दिश निर्देश जारी किये हैं | आपको बता दे कि इस बार आवेदन पात्र ऑनलाइन नहीं भरे जायेंगे अपितु हार्ड कॉपी (कागजी स्वरुप ) में भरने होंगे | साथ ही विभिन्न सेवाओं के प्राथमिकता क्रम को ऑनलाइन भर कर उसका प्रिंट आउट विस्तृत आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा |

प्राथमिकता क्रम भरने हेतु CLICK HERE

केवल NGE अभ्यर्थियों द्वारा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु CLICK HERE

DAF भरने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश DOWNLOAD

ऑफ लाइन DAF(विस्तृत आवेदन पत्र ) DOWNLOAD