सोमवार, 29 अगस्त 2016

RAS Pre 2016 PAPER ANALYSIS AND CUT OFF ESTIMATION पेपर विश्लेषण एवं कट ऑफ अनुमान



एक बार फिर RPSC 28 अगस्त को अपने चिर परिचित अंदाज में सामने आया | तथ्यात्मक एवं आंकड़ों पर आधारित सवालों को प्रमुखता दी | गणित में  9 प्रश्न दिए गए जो गत वर्ष की तुलना में कठिन एवं लम्बे थे | 13 प्रश्न तार्किक योग्यता से आए जो अपेक्षाकृत सरल थे | RPSC की यह परम्परा रही है कि वह सामान्य विज्ञान के नाम पर विशिष्ट ज्ञान की परीक्षा ले लेती है | अक्सर इन विज्ञान के प्रश्नों में खुद विज्ञान के विद्यार्थी अपना सिर खुजाते पाए जाते हैं | इस बार भी परम्परा को नहीं तोड़ते हुए करीब 17 प्रश्न विज्ञानं एवं पर्यावरण से दिए |इनमें से जो समसामयिक थे वो सरल या मध्यम थे | शेष कठिन या बहुत कठिन | राष्ट्रीय समसामयिकी के करीब 15 प्रश्न पूछे गए जो आसान या माध्यम रहे | प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास के 6 प्रश्न पूछे गए जो कठिन ही रहे | आधुनिक भारत के इतिहास के 4 प्रश्न रहे जो अपेक्षाकृत सरल थे | अर्थव्यवस्था से जुड़े करीब 8 प्रश्न पूछे गए ये अपेक्षाकृत सरल परन्तु ट्रिकी थे | भारत और विश्व भूगोल के 5 प्रश्न रहे जो मध्यम या कठिन परन्तु विकल्पों में सरल रहे | भारतीय राजव्यवस्था से जुड़े करीब 10 प्रश्न थे तो अपेक्षाकृत आसान परन्तु ट्रिकी थे जो आपको निश्चित तौर पर फंसायेंगे |

राजस्थान से जुड़े सवालों ने इस बार भी सर्वाधिक योगदान दिया पेपर में | राजस्थान से जुड़ें पारंपरिक प्रश्नों की संख्या लगभग 44 रही | ये प्रश्न राजस्थान के भूगोल,कला एवं संस्कृति, राजनीति, इतिहास, जनसँख्या, अर्थव्यवस्था से सम्बंधित थे | इनमें अधिकांश प्रश्न या तो मध्यम या कठिन प्रवृति के थे | 16 प्रश्न राजस्थान समसामयिकी से आये | इनमे योजनाओं पर आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही | ये प्रश्न सरल प्रवृति के रहे | इस प्रकार पूरे पेपर में कुल 60 सवाल राजस्थान के रहे | बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियो के लिए ये परेशानी का सबब साबित होते हैं |

पेपर होने के बाद से ही चारों तरफ कट ऑफ को लेकर अलग अलग कयास लगाये जा रहे हैं | कुछ अति उत्साही लोग तो कट ऑफ को 90 अंकों से भी ज्यादा बता चुके हैं |अधिकांश लोगों का मानना है कि पेपर बहुत अधिक सरल था | परन्तु मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता | पेपर गत वर्ष की तुलना में कुछ आसान कहा जा सकता है परन्तु इतना भी नहीं कि आप अति उत्साह का ही शिकार हो जाये |

अगर आप के 70 अंक बन रहे हैं तो आप निश्चिन्त होकर मुख्य परीक्षा की तैयारियों में लग जाये | 65 से 70 अंक की परास में आने वाले अभ्यर्थी भी निराश न हों | RPSC की कट ऑफ आप के लिए शुभ समाचार हो सकते हैं | दिल छोटा कर के बैठे रहने की जरुरत नहीं है | मार्किट में  अफवाहें आपको भले ही डरा रही हों परन्तु आप भी कुछ दिन इधर उधर घूम कर आइये ताकि कुछ कुछ अच्छा महसूस हो | कोई नहीं जनता कब अनुमान धरे रह जाएँ | अतः उत्साह जुटा कर लग जाये मुख्य परीक्षा में | RPSC परिणाम 30 सितम्बर तक घोषित कर ही देगी |
आप सभी को बेहतर परिणाम की शुभ कामनाएं |

रविवार, 28 अगस्त 2016

DOWNLOAD: RAS Pre 2016 PAPER डाउनलोड करें




28 अगस्त 2016 को आयोजित राजस्थान लोक सेवा आयोग की RAS प्रारंभिक परीक्षा 2016 का पेपर डाउनलोड करें |

DOWNLOAD [1 MB]




आंसर की डाउनलोड करें |


बुधवार, 24 अगस्त 2016

DOWNLOAD:BOOK RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS IN HINDI राजस्थान समसामयिकी 2015-16



RAS PRE 2016 एवं RAS 2013 इंटरव्यू हेतु महत्वपूर्ण राजस्थान वार्षिक समसामयिकी पुस्तक हिंदी में डाउनलोड करें |

RAJASTHAN CURRENT AFFAIRS BOOK IN HINDI DOWNLOAD [10 MB]

मंगलवार, 23 अगस्त 2016

DOWNLOAD:VISION IAS करंट अफेयर्स 1 से 15 जुलाई 2016 तक

विज़न आईएएस के करंट अफेयर्स नोट्स 1 से 15 जुलाई तक के डाउनलोड करें | RAS PRE 2016 , RAS 2013 इंटरव्यू , आईएएस मुख्य परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण ||

CURRENT AFFAIRS (1-15) JULY 16 DOWNLOAD [2 MB]

RAS 2013 INTERVIEW : साक्षात्कार का द्वितीय चरण का कार्यक्रम घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2013 के इंटरव्यू का द्वितीय चरण का कार्यक्रम  घोषित कर दिया है | द्वितीय चरण के इंटरव्यू लैटर जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे | यह चरण 14 सितम्बर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगे |

शेष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगे के चरणों में होगा |

मंगलवार, 16 अगस्त 2016

RAS 2016: ADMIT CARDS ISSUED प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS 2016 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं |


अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए CLICK ME