सोमवार, 29 अगस्त 2016

RAS Pre 2016 PAPER ANALYSIS AND CUT OFF ESTIMATION पेपर विश्लेषण एवं कट ऑफ अनुमान



एक बार फिर RPSC 28 अगस्त को अपने चिर परिचित अंदाज में सामने आया | तथ्यात्मक एवं आंकड़ों पर आधारित सवालों को प्रमुखता दी | गणित में  9 प्रश्न दिए गए जो गत वर्ष की तुलना में कठिन एवं लम्बे थे | 13 प्रश्न तार्किक योग्यता से आए जो अपेक्षाकृत सरल थे | RPSC की यह परम्परा रही है कि वह सामान्य विज्ञान के नाम पर विशिष्ट ज्ञान की परीक्षा ले लेती है | अक्सर इन विज्ञान के प्रश्नों में खुद विज्ञान के विद्यार्थी अपना सिर खुजाते पाए जाते हैं | इस बार भी परम्परा को नहीं तोड़ते हुए करीब 17 प्रश्न विज्ञानं एवं पर्यावरण से दिए |इनमें से जो समसामयिक थे वो सरल या मध्यम थे | शेष कठिन या बहुत कठिन | राष्ट्रीय समसामयिकी के करीब 15 प्रश्न पूछे गए जो आसान या माध्यम रहे | प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास के 6 प्रश्न पूछे गए जो कठिन ही रहे | आधुनिक भारत के इतिहास के 4 प्रश्न रहे जो अपेक्षाकृत सरल थे | अर्थव्यवस्था से जुड़े करीब 8 प्रश्न पूछे गए ये अपेक्षाकृत सरल परन्तु ट्रिकी थे | भारत और विश्व भूगोल के 5 प्रश्न रहे जो मध्यम या कठिन परन्तु विकल्पों में सरल रहे | भारतीय राजव्यवस्था से जुड़े करीब 10 प्रश्न थे तो अपेक्षाकृत आसान परन्तु ट्रिकी थे जो आपको निश्चित तौर पर फंसायेंगे |

राजस्थान से जुड़े सवालों ने इस बार भी सर्वाधिक योगदान दिया पेपर में | राजस्थान से जुड़ें पारंपरिक प्रश्नों की संख्या लगभग 44 रही | ये प्रश्न राजस्थान के भूगोल,कला एवं संस्कृति, राजनीति, इतिहास, जनसँख्या, अर्थव्यवस्था से सम्बंधित थे | इनमें अधिकांश प्रश्न या तो मध्यम या कठिन प्रवृति के थे | 16 प्रश्न राजस्थान समसामयिकी से आये | इनमे योजनाओं पर आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही | ये प्रश्न सरल प्रवृति के रहे | इस प्रकार पूरे पेपर में कुल 60 सवाल राजस्थान के रहे | बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियो के लिए ये परेशानी का सबब साबित होते हैं |

पेपर होने के बाद से ही चारों तरफ कट ऑफ को लेकर अलग अलग कयास लगाये जा रहे हैं | कुछ अति उत्साही लोग तो कट ऑफ को 90 अंकों से भी ज्यादा बता चुके हैं |अधिकांश लोगों का मानना है कि पेपर बहुत अधिक सरल था | परन्तु मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता | पेपर गत वर्ष की तुलना में कुछ आसान कहा जा सकता है परन्तु इतना भी नहीं कि आप अति उत्साह का ही शिकार हो जाये |

अगर आप के 70 अंक बन रहे हैं तो आप निश्चिन्त होकर मुख्य परीक्षा की तैयारियों में लग जाये | 65 से 70 अंक की परास में आने वाले अभ्यर्थी भी निराश न हों | RPSC की कट ऑफ आप के लिए शुभ समाचार हो सकते हैं | दिल छोटा कर के बैठे रहने की जरुरत नहीं है | मार्किट में  अफवाहें आपको भले ही डरा रही हों परन्तु आप भी कुछ दिन इधर उधर घूम कर आइये ताकि कुछ कुछ अच्छा महसूस हो | कोई नहीं जनता कब अनुमान धरे रह जाएँ | अतः उत्साह जुटा कर लग जाये मुख्य परीक्षा में | RPSC परिणाम 30 सितम्बर तक घोषित कर ही देगी |
आप सभी को बेहतर परिणाम की शुभ कामनाएं |

12 टिप्‍पणियां:

  1. waah waah ....thank u sir jee.....bhut se mere poorane rajasthan k mitra mjshe pooch reh h kal se iss vishay mein...main unhe aapki link share kr deta hun..

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  4. Hello Sir... I am scoring 70 and belong to other state. Is there any chance that I would be able to clear prelims???

    जवाब देंहटाएं
  5. Ram Kahani ji bahut bahut dhanyavaad.. aapka reply padhkar sukoon mila.. May God bless u and keep the good work going..

    जवाब देंहटाएं