रविवार, 17 अप्रैल 2016

आगाज

नमस्कार,

प्रतिस्पर्धा के इस युग में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है ज्ञान| ज्ञान प्राप्ति के अनेक साधन हैं | इन्टरनेट आज ज्ञान के असीमित भंडार के रूप में सामने है| परन्तु  हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए  भाषा एक समस्या बन कर उभरी है | हिंदी माध्यम में उच्च  कोटि की अध्ययन सामग्री का अभाव है | साथ ही हिंदी माध्यम के सफल अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन से भी युवा वंचित रह जाते हैं | इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस ब्लॉग का आगाज किया गया है |

इसके शीर्षक का औचित्य भी यहाँ उल्लेखित करना आवश्यक है | अबूझ पहेली को प्रायः हम राम कहानी कह कर संबोधित करते हैं | आर ए एस( राजस्थान प्रशासनिक सेवा) एवं आई ए एस (भारतीय प्रशासनिक सेवा ) भर्ती परीक्षाएं भी कुछ एसी ही राम कहानी है | यह ब्लॉग आर ए एस/आई ए एस परीक्षाओं को केंद्र में रखते हुए तथ्यों एवं जानकारियों को सम्पूर्णता के साथ आपके सामने रखने का प्रयास करेगा | आपका  सहयोग एवं सुझाव हमें सदैव प्रोत्साहित करेगा |

धन्यवाद् |




5 टिप्‍पणियां: