IAS 2017 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
IAS 2017 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 20 जून 2017

IAS PRE 2017: CUT OFF ESTIMATION AND PAPER ANALYSIS कट ऑफ अनुमान एवं पेपर विश्लेषण





दोस्तों,

यूँ तो किसी परीक्षा के बाद एक विद्यार्थी राहत महसूस करता है परन्तु UPSC के अभ्यर्थी परीक्षा के बाद अधिक विचलित हो जाते हैं | इस साल की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा के पेपर ने सबको चौंका दिया | गत दो वर्षों के आसान पेपर की तुलना में इस बार यह कठिन था | THE HINDU के अनुसार तो गत पांच वर्षों में से यह सबसे कठिन पेपर था इस बार | लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूँ | प्रश्न आसान थे परन्तु विकल्पों में ट्विस्ट रखा गया था | राजनीति से जुड़े हुए प्रश्न फंसाने वाले थे जैसे राष्ट्रपति शासन, नीति निर्देशक सिद्धांतो वाला प्रश्न |

अर्थशास्त्र से जुड़े हुए प्रश्न समसामयिकी पर आधारित थे | अतः जिन विद्यार्थियों ने करंट अफेयर्स अच्छे से पढ़ा था उनके लिए ये आसान थे अन्यथा उन्हें कुछ कठिन माने जा सकते हैं | योजनाओं से जुड़े हुए प्रश्नों के विकल्प confusing बनाये गए थे | आधुनिक भारत से off  beat सवाल आये जो निश्चित तौर पर उम्मीदों से परे थे और काफी लोग इनसे विचलित हुए होंगे | भूगोल से जुड़े सवाल तथ्यात्मक थे अतः स्मृति पर आधारित थे | इन्हें माध्यम या कठिन कहा जा सकता है | इसी प्रकार के प्रश्न प्राचीन इतिहास के थे |

विज्ञानसे जुड़े हुए प्रश्न भी तथ्यात्मक और स्मृति आधारित थे जो सरल से कठिन प्रवृति के थे | इस बार करंट अफेयर्स का पेपर में भारांश कम था और UPSC एक बार पुनः पारंपरिक सवालों की ओर लौटा है |

सारांश यह निकलता है कि इस बार के  पेपर में प्रश्न आसान थे परन्तु विकल्प कठिन | अतः बहुत से लोगों को झटका महसूस हुआ होगा | लेकिन आप निश्चिन्त रहे | मेरा अनुमान है कि इस बार कट ऑफ गत वर्ष की तुलना में 5 से 10 अंक कम रहेगी  अर्थात 100-110 की रेंज में |

अतः बिना ज्यादा विचार किये आप सभी मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दे |

शुभकामनायें |



सोमवार, 19 जून 2017

DOWNLOAD: IAS PRE 2017 PAPERS IN HINDI


आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2017 / सिविल सर्विसेज परीक्षा २०१७/ UPSC CSE(P) 2017  के पेपर हिंदी में डाउनलोड करें |

GS PAPER 1 DOWNLOAD

GS  PAPER 2 DOWNLOAD


शनिवार, 25 फ़रवरी 2017

IAS 2017: विज्ञापन जारी अंतिम दिनांक 17 मार्च






संघ लोक सेवा आयोग ने 22 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है |



अंतिम दिनांक - 17 मार्च 2017 शाम 6 बजे

परीक्षा दिनांक - 18 जून 2017

अधिसूचना DOWNLOAD

फॉर्म भरने के लिए CLICK HERE