RAS 2013 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RAS 2013 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 दिसंबर 2016

RAS 2013 RESULT :अंतिम परिणाम घोषित




बहु प्रतीक्षित RAS 2013 का अंतिम परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कारों के अंतिम दिन देर रात घोषित कर दिया | कुल 990 पदों पर हुई भर्ती में 2352 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई |आयोग के अध्यक्ष ललित के पंवार ने बताया कि राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवाओं के 644 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में 8 अगस्त से 6 दिसम्बर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। मुख्य परीक्षा के परिणाम में 2 हजार 27 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया। उच्च न्यायालय के आदेश से दूसरे चरण में एसबीसी और ओबीसी के 507 अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया गया। उसके बाद करीब 88 अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय के आदेश से साक्षात्कार दिए। आयोग ने 31 अक्टूबर 2015 को आरएएस प्री परीक्षा आयोजित की थी। आरएएस प्री का परिणाम 29 नवम्बर 2015 को निकाला गया। 9 से 12 अप्रेल 2016 तक सभी सात संभाग मुख्यालयों पर मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। 8 अगस्त से 6 दिसम्बर तक साक्षात्कार आयोजित किए गए।राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त भर्ती परीक्षा 2013 में भरतपुर के अनिल कुमार सिंघल (रोल नंबर 906125) 522 अंकों के साथ टॉपर रहे हैं। वहीं 518 अंक प्राप्त कर यदु भारद्वाज (917477) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। महिला अभ्यर्थियों में देवयानी 505 अंक प्राप्त कर अव्वल रहीं है|

परिणाम देखें 
DOWNLOAD


मंगलवार, 23 अगस्त 2016

RAS 2013 INTERVIEW : साक्षात्कार का द्वितीय चरण का कार्यक्रम घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2013 के इंटरव्यू का द्वितीय चरण का कार्यक्रम  घोषित कर दिया है | द्वितीय चरण के इंटरव्यू लैटर जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे | यह चरण 14 सितम्बर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेंगे |

शेष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगे के चरणों में होगा |

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

RAS INTERVIEW पहले चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी



RPSC द्वारा पहले चरण के साक्षात्कार हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं | पहले चरण में कुल 544 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा | शेष अभ्यर्थी अगले चरण की घोषणा की प्रतीक्षा करें | जिन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पहले चरण में होने वाला हैं वो अपने मूल प्रमाण पत्र एवं अंकतालिकाएं साथ में लेकर जाये |राम कहानी की ओर से हार्दिक शुभकामनायें |

इंटरव्यू लैटर DOWNLOAD

बुधवार, 27 जुलाई 2016

RAS INTERVIEW अक्टूबर तक चलेंगे ,बोर्ड में कुल तीन सदस्य!!



राजस्थान लोक सेवा आयोग की और से 10 अगस्त से RAS परीक्षा के इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं | RAS के इंटरव्यू में पहली बार इंटरव्यू बोर्ड में तीन सदस्य होंगे | इससे पहले बोर्ड में चार सदस्य होते थे |बोर्ड में एक आईएएस , एक शिक्षाविद और एक RPSC का सदस्य होगा | जिस बोर्ड में RPSC चेयरमैन होंगे उस बोर्ड में एक IPS या ब्रिगेडियर रैंक का कोई अधिकारी शामिल होगा | RPSC का सदस्य ही सम्बंधित बोर्ड का चेयरमैन होगा |
राजस्थान पत्रिका के हवाले से मिली खबरों के अनुसार RAS इंटरव्यू अक्टूबर तक चलेंगे | RAS इंटरव्यू के लिए RPSC ने दो बोर्ड बनाये हैं | ये बोर्ड सुबह 8-8 और शाम को 8-8 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेंगे | इस प्रकार दिन में कुल 32 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के हिसाब अक्टूबर तक इंटरव्यू पूर्ण होंगे |इस बार इंटरव्यू 100 अंकों का होगा जो परीक्षा के कुल अंकों 900 का 11.11% होगा |

शनिवार, 23 जुलाई 2016

RAS 2013 INTERVIEW साक्षात्कार 10 अगस्त से 9 सितम्बर तक

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2013 भर्ती के साक्षात्कार हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया है | 990 पदों के लिए कुल 2027 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 अगस्त से प्रारंभ होंगे जो 9 सितम्बर तक चलेंगे | RPSC ने उन अभ्यर्थियों को एक और अंतिम मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपने DETAILED APPLICATION फॉर्म जमा नहीं करवाए हैं | ऐसे अभ्यर्थी अपना पूर्ण भरा हुआ फॉर्म अपने इंटरव्यू के दिन साथ ले कर जाएँ |
सभी अभ्यर्थियों को ध्यान रहे कि इंटरव्यू के दिन अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स (मूल दस्तावेज ) साथ ले कर जाना है |

           विदित है कि   इस बार RPSC ने इंटरव्यू से पहले होने वाले ग्रुप डिस्कशन को ख़त्म कर दिया है |उन अभ्यर्थियों को इससे राहत अभ्यर्थियों मिलेगी जो ग्रुप डिस्कशन को लेकर तनाव में चल रहे थे |


गुरुवार, 30 जून 2016

RAS 2013 INTERVIEWS: 10 अगस्त से साक्षात्कार प्रारंभ



RAS 2013 भर्ती के साक्षात्कार 10 अगस्त से प्रारंभ होंगे | RPSC से प्राप्त खबर के अनुसार 7 अगस्त को IAS प्रारंभिक परीक्षा होने की वजह से 1 अगस्त को प्रारंभ होने वाले RAS इंटरव्यू अब 10 अगस्त से शुरू होंगे | कुल 990 पदों के लिए 2027 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है |
राम कहानी आप सभी को अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित करता है | ज्ञातव्य है कि DETAILED APPLICATION FORM फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है |

मंगलवार, 28 जून 2016

RAS 2013: DETAILED APPLICATION FORM



RAS 2013 साक्षात्कार हेतु सफल विद्यार्थियों के लिए Detailed Online Application Form, RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है |  यह फॉर्म 27 जून से 5 जुलाई तक भरे जाएगा  | इस फॉर्म में साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किये गए विद्यार्थियों को विभिन्न राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं की प्राथमिकता भी भरनी होगी | फॉर्म का शुल्क 50 रुपये रखा गया है जो ई-मित्र अथवा ई-ग्रास के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है | विभिन्न विभागों में पदों की स्थिति राम कहानी ब्लॉग पर उपलब्ध है | अभ्यर्थियों को इस फॉर्म को भरने के बाद इसकी दो प्रतियाँ तथा साथ में आवश्यक दस्तावेजों की एक प्रति संलग्न कर RPSC कार्यालय में दिनांक 5 जुलाई तक  जमा करनी होगी |

विभिन्न विभागों में पदों की स्थिति देखने के लिए CLICK HERE

DETAILED ONLINE APPLICATION FORM भरने के लिए CLICK HERE

शनिवार, 18 जून 2016

WHAT IS ON-SCREEN MARKING? ऑन-स्क्रीन मार्किंग क्या है ?

RAS 2013 मुख्य परीक्षा में RPSC ने ऑन स्क्रीन पद्धति के माध्यम से करीब 99000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच रिकॉर्ड समय मात्र 30 दिन में की | इसके बाद से ही RAS अभ्यर्थियों के मन में इस पद्धति को लेकर जिज्ञासा उठी | राम कहानी ने अपने पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए इस पद्धति के बारे में जानकारी जुटाई जो आपके साथ साझा कर रहे हैं |

   ऑन स्क्रीन मार्किंग पद्धति कागज पेन आधारित परीक्षाओं का कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाने वाला मूल्यांकन है | यह विश्लेषणात्मक उत्तर लिखावट  को जांचने की सटीक,आसान और दक्षता युक्त प्रणाली है |
इसके अंतर्गत उत्तर पुस्तिकाओं को सबसे पहले स्कैन किया जाता है और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में परिवर्तित किया जाता है | इसके बाद इन्हें (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट) जांचकर्ताओं/परीक्षकों को भेजी जाती है | ऑन-स्क्रीन मार्किंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर स्क्रीन पर ही इनकी जांच की जाती है |इसमें उत्तरों को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी भी स्क्रीन पर ही की जाती है | इस जांच प्रक्रिया की निगरानी किसी भी समय उच्च अधिकारियों द्वारा रियल टाइम में की जा सकती है |

RPSC ने करीब 246 परीक्षकों को इसका पहले प्रशिक्षण दिया था | इसी का परिणाम था कि 4 मई से 4 जून के बीच लगभग 99000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ली गई | RTI आवेदनों की स्थिति में यह पद्धति अधिक कारगर साबित होगी | आवेदकों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा सकेगा जो कागज, समय एवं ऊर्जा की बचत करेगा | CBSE भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसने इसका सबसे पहले प्रयोग 2014 में किया |

    

गुरुवार, 16 जून 2016

RAS 2013 भर्ती में पदों की स्थिति/ DEPARTMENT WISE POSTS IN RAS 2013



राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS 2013 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 990 पदों पर नियुक्तियां दी जायेगी।इनमें 346 राज्य सेवा एवं 644 अधीनस्थ सेवा के पद हैं।


पूरी सूची DOWNLOAD

RAS 2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम एवं कट ऑफ देखने के लिए क्लिक करें |

RAS 2013 MAINS RESULT DECLARED/ आरएएस 2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित-पहली बार ऑन स्क्रीन मार्किंग

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस-2013 की मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 1 अगस्त से शुरू करेगा। 24 हजार 812 ने परीक्षा दी थी। 24 हजार 194 अभ्यर्थी चारों पेपर में बैठे थे। आयोग ने 24 हजार 154 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। जबकि 40 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। जबकि एक अभ्यर्थी का परिणाम न्यायालय के आदेश से रोका गया है।
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2013 के लिए 30 हजार 308 मुख्य परीक्षा के लिए पात्र थे। साक्षात्कार के लिए 2027 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र होंगे। आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं के लिए कुल 990 पद हैं। 1 अगस्त से आयोग में इनके अलग-अलग बैच में साक्षात्कार प्रारंभ होंगे। गैर राजपत्रित कर्मचारी श्रेणी में कोई अतिरिक्त क्षैतिज आरक्षण नहीं दिया गया है। मूल परिणाम में ही समुचित अभ्यर्थी होने से आयोग ने कोई पृथक आरक्षण नहीं दिया है।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि RPSC ने पदों की तुलना में दो गुना अभ्यर्थियों का चयन किया | साथ ही कट-ऑफ में रोस्टर सिस्टम नहीं लगाया जिसकी बदौलत आरक्षित वर्ग की कट ऑफ सामान्य से ज्यादा रही |
ओबीसी और एसबीसी रहे सामान्य से आगे
परिणाम में ओबीसी और एसबीसी के अभ्यर्थियों के कट ऑफ सामान्य से ज्यादा रहे हैं। जहां सामान्य पुरुष और महिला के कट ऑफ 350 रहे हैं। वहीं ओबीसी सामान्य के कट ऑफ 381 रहा। इसमें महिलाओं का कट ऑफ सामान्य महिला और पुरुष के मुकाबले एक अंक ज्यादा रहकर 351 रहा। इसी तरह एसबीसी सामान्य का कट ऑफ 364 रहा है।
यह रहे कट ऑफ माक्र्स
सामान्य पुरुष और महिला -350
सामान्य विधवा -231
सामान्य तलाकशुदा-334
टीएसपी सामान्य-331
टीएसपी महिला-328
एससी-321
एससी महिला-310
एससी विधवा-182
एसटी-339
एसटी महिला-325
एसटी विधवा-198
टीएसपी एसटी वर्ग-294
टीएसपी महिला-259
ओबीसी जनरल-381
ओबीसी महिला-351
ओबीसी विधवा-262
एसबीसी-364
-------------------------------
क्षैतिज आरक्षण
नेत्रहीन/दृष्टिबाधित-284
हार्ड हियरिंग-246
नि:शक्तजन (एलडी/सीपी)-337
भूतपूर्वसैनिक-271
खिलाड़ी-317
विभागीय कर्मचारी-255
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा 2013 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच आईआईटी की तर्ज पर ऑन स्क्रीन मॉर्र्किंग से जांची गई है। ओएसएम पद्धति के कारण ही आयोग ने मात्र एक महीने में करीब एक लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा कर 64 दिन में परिणाम जारी किया।

 आयोग के अध्यक्ष ललित के. पंवार ने बताया कि अब तक आरएएस मुख्य परीक्षा की कॉपियां जांचने का काम आठ से दस महीने में पूरा होता था। इस बार आयोग ने पहली बार ऑन स्क्रीन मार्र्किंग प्रणाली से कॉपियों की जांच कराई। इसके लिए आयोग के सदस्य शिवसिंह राठौड़ को प्रभारी बनाया गया था। 4 मई से उत्तर पुस्तिका की जांच कार्य शुरू किया गया था जो 4 जून को पूरा हुआ।
आयोग के सदस्य शिवसिंह राठौड़ ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 226 प्रोफेसर्स को प्रशिक्षित किया गया था। प्रत्येक प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी का परीक्षण 40 विशेषज्ञों से कराया गया है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं की स्केनिंग के बाद उनकी जांच का कार्य चार अलग अलग केन्द्रों पर कराया गया। 

परिणाम DOWNLOAD
मार्क्स देखने के लिए CLICK ME




मंगलवार, 14 जून 2016

RAS RESULT की खबरों के बाद रोचक प्रतिक्रियाएं




राजस्थान लोक सेवा आयोग की फुल कमीशन की बैठक के बाद परिणाम आज जारी करने की घोषणा की गयी थी | इसके बाद से ही सोशल मीडिया में अभ्यर्थियों के बीच यह चर्चा का मुद्दा बन गया | अतिउत्साह, घबराहट, ख़ुशी , भय के मिश्रित भावों के साथ काफी विद्यार्थी सोमवार की रात ठीक से सो नहीं पाए | कुछ  कट ऑफ को लेकर डिस्कशन में व्यस्त रहे तो कुछ भगवन की पूजा में | आज सुबह के दैनिक भास्कर की खबर ने बैचेनी बढ़ा दी | अख़बार की खबर के मुताबिक परिणाम कल आएगा | इस खबर के बाद अभ्यर्थियों में दुविधा की स्थिति बन गयी है | इन सब के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की रोचक टिप्पणियां देखने को मिली |




कोई गीता पढने की सलाह दे रहा है तो कोई अपने भय को दर्शा रहा है | राम कहानी अपने पाठकों को धैर्य रखने की सलाह देता है | परिणाम आज रात में जारी होने की पूरी सम्भावना है | अपने कर्म एवं ईश्वर पर पूरा विश्वास रखिये | अफवाहों से दूर रहिये | जहाँ तक कट ऑफ की बात है राम कहानी के पाठकों से पूछे गए सवाल से मिले जवाबों के अनुसार 64% लोगों की राय में कट ऑफ 250-300 रहेगी | राजस्थानी में एक कहावत है कि " नाई नाई सिर माई बाळ कित्ता , जजमान अ बार सामे  आजावै " | जब आज तक इन्तजार कर लिया है तो अब कुछ घंटों का इन्तजार और सही |


सोमवार, 13 जून 2016

RAS मुख्य परीक्षा का परिणाम कल होगा जारी



राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित RAS 2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम कल 14 जून को जरी किया जायेगा| सूत्रों से प्राप्त खबरों के मुताबिक RPSC ने परिणाम तैयार कर लिया है | 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित परीक्षा में  990 पदों के लिए  लगभग 24000 विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला अब चंद घंटों की दुरी पर है| परिणाम जारी होने के साथ ही RPSC साक्षात्कार की तिथि की घोषणा कर देगी |राम कहानी की ओर से सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं |

बुधवार, 25 मई 2016

RAS 2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 जून तक संभावित

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2013 की मुख्य परीक्षा का परिणाम दस जून तक आएगा | राजस्थान पत्रिका एवं दैनिक भास्कर की खबरों के अनुसार राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब RAS परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 सप्ताह में आ रहा है | RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक राज्य भर में लगभग 90 केन्द्रों पर हुआ था | 


शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

RAS BOOKS/RAS परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं पत्रिकाएं


RAS ALL IN ONE- दक्ष प्रकाशन ( प्रारंभिक परीक्षा विशेष )
राजस्थान सामान्य ज्ञान-राजस्थान अध्ययन कक्षा 9 से 12/दक्ष प्रकाशन /लक्ष्य प्रकाशन/ जो आपको संतुष्टि दे
भारतीय राज व्यवस्था- एम.लक्ष्मीकांत
आधुनिक भारत का इतिहास - स्पेक्ट्रम प्रकाशन
भारत का भूगोल- NCERT कक्षा-9 से कक्षा-12/ महेश बर्णवाल
भारत की अर्थव्यवस्था- प्रतियोगिता दर्पण अर्थव्यवस्था विशेषांक/ रमेश सिंह
राजस्थान की अर्थव्यवस्था- लक्ष्मीनारायण नाथुरामका
सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - डॉ.आलोक कुमार स्वामी (यूनिक प्रकाशन )
वैश्विक परिदृश्य में भारत - डॉ. आलोक कुमार स्वामी (यूनिक प्रकाशन )
विश्व इतिहास- OLD NCERT कक्षा 11,12/ इंदिरा अर्जुन देव
भारत की आंतरिक सुरक्षा-अशोक कुमार (McGraw Hill Publication)
भारत का संविधान- सेंट्रल लॉ पब्लिकेशन
पर्यावरण- परीक्षावाणी प्रकाशन
हिंदी - राघव प्रकाश
अंग्रेजी - बी.के.रस्तोगी
राजस्थान समसामयिक- मूमल प्रकाशन
भारत समसामयिक- क्रॉनिकल
राजस्थानी - कक्षा 11राजस्थान बोर्ड
वेबसाइट्स- http://pib.nic.in/newsite/mainpage.aspx
                  http://ccrtindia.gov.in/hn/index.php
                  http://www.prsindia.org/
                  http://www.moef.nic.in/hi


नोट- दी गयी पुस्तकें न्यूनतम एवं पर्याप्त आवश्यकता के अनुरूप है बाकि किताबों की भूख का कोई अंत नहीं  :)




RAS का सिलेबस क्या है ?

IAS के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?









शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016

सिविल सेवा परीक्षाओं (RAS/IAS) की तैयारी शुरू कैसे करें ?

 RAS या IAS परीक्षा की तैयारी शुरू करते समय प्रत्येक विद्यार्थी के मन में अनेक प्रश्न होते हैं जो कोचिंग, पुस्तकें, नोट्स, अध्ययन की अवधि आदि से सम्बंधित होते हैं | इन सभी प्रश्नों और उनके जवाब को मैं यहाँ रख रहा  हूँ और आशा करता हूँ कि आपकी जिज्ञासाओं को कुछ हद तक शांति मिलेगी |

QUE 1. यह परीक्षा कौन दे सकता है ?
ANS. न्यूनतम 21 वर्ष की आयु एवं स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी ये परीक्षाएं दे सकता है |

QUE 2.  क्या कोचिंग आवश्यक है ?
ANS. नहीं | यह मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि RAS या IAS परीक्षा की सफलता के लिए कोचिंग की कोई आवश्यकता नहीं है | आप खुद घर पर मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं और न केवल सफलता अपितु अच्छी रैंक तक प्राप्त कर सकते हैं | इसके अनेक उदाहरण गत वर्षों के परिणामों में देखने को मिले हैं | कोचिंग आपको बेहतर नोट्स एवं अनुशासन देने का एक जरिया हो सकती है| यदि आपको लगता है कि घर पर पढ़ते समय आप अनुशासित और नियमित नहीं रह सकते  हैं तो आप कोचिंग जाने के बारे में सोच सकते हैं | बाकि नोट्स तो आपको बाजार में भी मिल जायेंगे | इसके लिए आपको कोचिंग की भारी भरकम फीस भरने की कोई आवश्यकता नहीं | कोचिंग में पढने वाला हर विद्यार्थी सफल नहीं होता और हर सफल विद्यार्थी कोचिंग में पढ़ा हुआ नहीं होता|

QUE 3. शुरुआत कैसे करें ?
ANS. किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए समर्पण एवं निरंतरता आवश्यक है | RAS/IAS की तैयारी में ये दोनों घटक बहुत महत्वपूर्ण है | कुशल रणनीति एवं समर्पण के साथ नियमित अध्ययन किया जाये तो सफलता निश्चित है |शुरुआत NCERT की पुस्तकों एवं अखबार के साथ की जानी चाहिए | कम से कम 1 अच्छी मासिक पत्रिका का अध्ययन किया जाए तो बेहतर  होगा | अख़बार का सम्पादकीय नियमित रूप से पढ़ें | खुद नोट्स बनाने की आदत डालिए, रीविजन में सहायता मिलेगी |

QUE 4. कौनसी पुस्तकें एवं पत्र -पत्रिकाएं पढ़नी चाहिए ?
ANS. इसकी लिस्ट यहाँ है | लेकिन याद रखिये कि पुस्तकों का अम्बार नहीं लगाना है | अधिक पुस्तकों को 1 बार पढने से ज्यादा अच्छा है कि कम पुस्तकों को बार बार पढ़ा जाये | प्रासंगिक एवं प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करें |

QUE 5. रोजाना कितने घंटे पढना आवश्यक है ?
ANS.  ऐसा कोई सर्वे या अध्ययन नहीं किया गया है जो यह बता दे कि कितने घंटे पढना पर्याप्त होगा | यह स्वयं विद्यार्थी की क्षमता एवं रूचि पर निर्भर करता है | परिमाण पर ध्यान ना देकर परिणाम पर ध्यान दीजिये | आउटकम महत्वपूर्ण है | नियमितता का ध्यान अवश्य रखें |

QUE 6. तैयारी शुरू करने का आदर्श समय कौनसा होगा ?
ANS. ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में इन परीक्षाओ की तैयारी प्रारंभ करने का आदर्श समय होता है | कम से कम 1 वर्ष का अध्ययन/तैयारी आवश्यक एवं पर्याप्त कही जा सकती है |

RAS का क्या सिलेबस है ?
आईएएस का क्या सिलेबस है ?
RAS के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?

आईएएस के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?

बुधवार, 20 अप्रैल 2016

आर ए एस(RAS) परीक्षा 2013 के प्रश्नपत्र

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ (आरएएस /आरटीएस) संयुक्त प्रतियोगी ( प्रारंभिक) परीक्षा 2013

प्रश्नपत्र  डाउनलोड
आंसर की डाउनलोड



राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ(आरएएस /आरटीएस) संयुक्त प्रतियोगी ( मुख्य) परीक्षा 2013  
प्रश्नपत्र 

पेपर 1  डाउनलोड
पेपर 2   डाउनलोड
पेपर 3  डाउनलोड
पेपर 4  डाउनलोड