RAS PRE 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RAS PRE 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

RAS 2016 MAINS: विस्तारित परिणाम जारी , मुख्य परीक्षा अब 28-29 जनवरी को




सुप्रीम कोर्ट के पटवारी केस में दिए आदेश के बाद RPSC ने आज सामान्य वर्ग की कट ऑफ से अधिक नंबर लाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी RAS PRE 2016 परीक्षा में सफल घोषित करते हुए विस्तृत परिणाम जारी किया |

साथ ही 26-27 दिसम्बर को होने वाली मुख्य परीक्षा को भी स्थगित करते हुए इसे अब 28-29 जनवरी को करने का निर्णय लिया है | इसके साथ ही लम्बे समय से विद्यार्थियों के मन में बना संशय दूर हो गया है |

विस्तारित परिणाम देखे
DOWNLOAD







गुरुवार, 15 सितंबर 2016

RAS PRE 2016 RESULT: परिणाम जारी

कट ऑफ को लेकर लगाये जा रहे कयासों एवं बॉर्डर पर अटकने की चिंता में नींद ना ले पा रहे अभ्यर्थियों के तनाव को ख़त्म करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आर ए एस प्री परीक्षा 2016 का परिणाम जारी कर दिया है | आर पी एस सी के इतिहास में एसा पहली बार हुआ है जब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम महज 18 दिनों में जारी किया गया है | 28 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा में लगभग 3 लाख 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए |लगभग 1000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए RPSC ने कुल 11000 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के योग्य घोषित किया है | मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसम्बर में होने की सम्भावना है |

परिणाम डाउनलोड

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

RAS Pre 2016:Solution of Maths and Reasoning questions गणित और रीजनिंग प्रश्नों के हल

जैसा कि मैंने अपने विश्लेषण में बताया था कि इस बार पेपर में गणित के सवाल कठिन आये थे, अतः हम गणित एवं रीजनिंग के कुछ कठिन प्रश्नों के हल आपको उपलब्ध करवा रहें हैं | आशा है कि आपको इससे कुछ सहायता मिलेगी | इन सवालों का हल उपलब्ध करवाने के लिए हमारी विशेषज्ञ टीम के सदस्य देवेन्द्र गुर्जर का हम आभार प्रकट करते हैं |
आप यहाँ डाली गयी फोटो पर क्लिक करके इनका आकर बढ़ा सकते हैं या अपने कंप्यूटर/मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं |आप अपने विचार एवं सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख कर हमें बताएं |








सोमवार, 29 अगस्त 2016

RAS Pre 2016 PAPER ANALYSIS AND CUT OFF ESTIMATION पेपर विश्लेषण एवं कट ऑफ अनुमान



एक बार फिर RPSC 28 अगस्त को अपने चिर परिचित अंदाज में सामने आया | तथ्यात्मक एवं आंकड़ों पर आधारित सवालों को प्रमुखता दी | गणित में  9 प्रश्न दिए गए जो गत वर्ष की तुलना में कठिन एवं लम्बे थे | 13 प्रश्न तार्किक योग्यता से आए जो अपेक्षाकृत सरल थे | RPSC की यह परम्परा रही है कि वह सामान्य विज्ञान के नाम पर विशिष्ट ज्ञान की परीक्षा ले लेती है | अक्सर इन विज्ञान के प्रश्नों में खुद विज्ञान के विद्यार्थी अपना सिर खुजाते पाए जाते हैं | इस बार भी परम्परा को नहीं तोड़ते हुए करीब 17 प्रश्न विज्ञानं एवं पर्यावरण से दिए |इनमें से जो समसामयिक थे वो सरल या मध्यम थे | शेष कठिन या बहुत कठिन | राष्ट्रीय समसामयिकी के करीब 15 प्रश्न पूछे गए जो आसान या माध्यम रहे | प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास के 6 प्रश्न पूछे गए जो कठिन ही रहे | आधुनिक भारत के इतिहास के 4 प्रश्न रहे जो अपेक्षाकृत सरल थे | अर्थव्यवस्था से जुड़े करीब 8 प्रश्न पूछे गए ये अपेक्षाकृत सरल परन्तु ट्रिकी थे | भारत और विश्व भूगोल के 5 प्रश्न रहे जो मध्यम या कठिन परन्तु विकल्पों में सरल रहे | भारतीय राजव्यवस्था से जुड़े करीब 10 प्रश्न थे तो अपेक्षाकृत आसान परन्तु ट्रिकी थे जो आपको निश्चित तौर पर फंसायेंगे |

राजस्थान से जुड़े सवालों ने इस बार भी सर्वाधिक योगदान दिया पेपर में | राजस्थान से जुड़ें पारंपरिक प्रश्नों की संख्या लगभग 44 रही | ये प्रश्न राजस्थान के भूगोल,कला एवं संस्कृति, राजनीति, इतिहास, जनसँख्या, अर्थव्यवस्था से सम्बंधित थे | इनमें अधिकांश प्रश्न या तो मध्यम या कठिन प्रवृति के थे | 16 प्रश्न राजस्थान समसामयिकी से आये | इनमे योजनाओं पर आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही | ये प्रश्न सरल प्रवृति के रहे | इस प्रकार पूरे पेपर में कुल 60 सवाल राजस्थान के रहे | बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियो के लिए ये परेशानी का सबब साबित होते हैं |

पेपर होने के बाद से ही चारों तरफ कट ऑफ को लेकर अलग अलग कयास लगाये जा रहे हैं | कुछ अति उत्साही लोग तो कट ऑफ को 90 अंकों से भी ज्यादा बता चुके हैं |अधिकांश लोगों का मानना है कि पेपर बहुत अधिक सरल था | परन्तु मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता | पेपर गत वर्ष की तुलना में कुछ आसान कहा जा सकता है परन्तु इतना भी नहीं कि आप अति उत्साह का ही शिकार हो जाये |

अगर आप के 70 अंक बन रहे हैं तो आप निश्चिन्त होकर मुख्य परीक्षा की तैयारियों में लग जाये | 65 से 70 अंक की परास में आने वाले अभ्यर्थी भी निराश न हों | RPSC की कट ऑफ आप के लिए शुभ समाचार हो सकते हैं | दिल छोटा कर के बैठे रहने की जरुरत नहीं है | मार्किट में  अफवाहें आपको भले ही डरा रही हों परन्तु आप भी कुछ दिन इधर उधर घूम कर आइये ताकि कुछ कुछ अच्छा महसूस हो | कोई नहीं जनता कब अनुमान धरे रह जाएँ | अतः उत्साह जुटा कर लग जाये मुख्य परीक्षा में | RPSC परिणाम 30 सितम्बर तक घोषित कर ही देगी |
आप सभी को बेहतर परिणाम की शुभ कामनाएं |