VISION IAS के करंट अफेयर्स के नोट्स हिंदी में भी उपलब्ध हैं | ये नोट्स RAS/IAS जैसी परीक्षाओं हेतु सर्वोत्तम है |
ब्लॉग आर ए एस/आई ए एस परीक्षाओं को केंद्र में रखते हुए तथ्यों एवं जानकारियों को सम्पूर्णता के साथ आपके सामने रखने का प्रयास करेगा | आपके सहयोग एवं सुझाव हमें सदैव प्रोत्साहित करेंगे |
HOW TO STUDY FOR IAS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 मई 2016
VISION IAS के करंट अफेयर्स नोट्स हिंदी में/ VISION IAS CURRENT AFFAIRS NOTES IN HINDI
VISION IAS के करंट अफेयर्स के नोट्स हिंदी में भी उपलब्ध हैं | ये नोट्स RAS/IAS जैसी परीक्षाओं हेतु सर्वोत्तम है |
बुधवार, 25 मई 2016
BOOKS FOR IAS/ आईएएस परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकें
आईएएस/सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पुस्तकों की यह सूची विभिन्न सफल एवं असफल विद्यार्थियों के अनुभव और हमारे विश्लेषण के पश्चात् तैयार की गयी है | पुस्तक के चयन के समय आप अपने विवेक का इस्तेमाल करने के लिए आजाद हैं |
विश्व इतिहास- OLD NCERT कक्षा 11,12/ इंदिरा अर्जुन देव
प्राचीन भारत का इतिहास - रामशरण शर्मा / OLD NCERT
मध्यकालीन भारत का इतिहास - सतीश चन्द्र / OLD NCERT
आधुनिक भारत का इतिहास -विपिन चन्द्र / स्पेक्ट्रम प्रकाशन / OLD NCERT
भूगोल - NCERT कक्षा-6 से 12/ महेश बर्नवाल
अर्थशास्त्र - प्रतियोगिता दर्पण का भारतीय अर्थव्यवस्था विशेषांक/ रमेश सिंह
भारतीय राज व्यवस्था - कक्षा-6 से 12/एम.लक्ष्मीकांत
भारत का संविधान- सेंट्रल लॉ पब्लिकेशन
भारत की आंतरिक सुरक्षा-अशोक कुमार (McGraw Hill Publication)
पर्यावरण- परीक्षावाणी प्रकाशन/ SHANKAR IAS NOTES (available only in English)/http://www.moef.nic.in/hi
विज्ञान- NCERT कक्षा 9 से 10,
कला एवं संस्कृति - NIOS/स्पेक्ट्रम /NCERT/ http://ccrtindia.gov.in/hn/index.php
गणित- आर.एस.अग्रवाल
रीजनिंग - आर.एस.अग्रवाल (only in English)
समसामयिकी- क्रॉनिकल/VISION IAS Current Affairs Notes
वेबसाइट्स- http://pib.nic.in/newsite/mainpage.aspx
http://ccrtindia.gov.in/hn/index.php
http://www.prsindia.org/
http://www.moef.nic.in/hi
RAS के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?
आईएएस का सिलेबस क्या है ?
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016
सिविल सेवा परीक्षाओं (RAS/IAS) की तैयारी शुरू कैसे करें ?
RAS या IAS परीक्षा की तैयारी शुरू करते समय प्रत्येक विद्यार्थी के मन में अनेक प्रश्न होते हैं जो कोचिंग, पुस्तकें, नोट्स, अध्ययन की अवधि आदि से सम्बंधित होते हैं | इन सभी प्रश्नों और उनके जवाब को मैं यहाँ रख रहा हूँ और आशा करता हूँ कि आपकी जिज्ञासाओं को कुछ हद तक शांति मिलेगी |
QUE 1. यह परीक्षा कौन दे सकता है ?
ANS. न्यूनतम 21 वर्ष की आयु एवं स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी ये परीक्षाएं दे सकता है |
QUE 2. क्या कोचिंग आवश्यक है ?
ANS. नहीं | यह मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि RAS या IAS परीक्षा की सफलता के लिए कोचिंग की कोई आवश्यकता नहीं है | आप खुद घर पर मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं और न केवल सफलता अपितु अच्छी रैंक तक प्राप्त कर सकते हैं | इसके अनेक उदाहरण गत वर्षों के परिणामों में देखने को मिले हैं | कोचिंग आपको बेहतर नोट्स एवं अनुशासन देने का एक जरिया हो सकती है| यदि आपको लगता है कि घर पर पढ़ते समय आप अनुशासित और नियमित नहीं रह सकते हैं तो आप कोचिंग जाने के बारे में सोच सकते हैं | बाकि नोट्स तो आपको बाजार में भी मिल जायेंगे | इसके लिए आपको कोचिंग की भारी भरकम फीस भरने की कोई आवश्यकता नहीं | कोचिंग में पढने वाला हर विद्यार्थी सफल नहीं होता और हर सफल विद्यार्थी कोचिंग में पढ़ा हुआ नहीं होता|
QUE 3. शुरुआत कैसे करें ?
ANS. किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए समर्पण एवं निरंतरता आवश्यक है | RAS/IAS की तैयारी में ये दोनों घटक बहुत महत्वपूर्ण है | कुशल रणनीति एवं समर्पण के साथ नियमित अध्ययन किया जाये तो सफलता निश्चित है |शुरुआत NCERT की पुस्तकों एवं अखबार के साथ की जानी चाहिए | कम से कम 1 अच्छी मासिक पत्रिका का अध्ययन किया जाए तो बेहतर होगा | अख़बार का सम्पादकीय नियमित रूप से पढ़ें | खुद नोट्स बनाने की आदत डालिए, रीविजन में सहायता मिलेगी |
QUE 4. कौनसी पुस्तकें एवं पत्र -पत्रिकाएं पढ़नी चाहिए ?
ANS. इसकी लिस्ट यहाँ है | लेकिन याद रखिये कि पुस्तकों का अम्बार नहीं लगाना है | अधिक पुस्तकों को 1 बार पढने से ज्यादा अच्छा है कि कम पुस्तकों को बार बार पढ़ा जाये | प्रासंगिक एवं प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करें |
QUE 5. रोजाना कितने घंटे पढना आवश्यक है ?
ANS. ऐसा कोई सर्वे या अध्ययन नहीं किया गया है जो यह बता दे कि कितने घंटे पढना पर्याप्त होगा | यह स्वयं विद्यार्थी की क्षमता एवं रूचि पर निर्भर करता है | परिमाण पर ध्यान ना देकर परिणाम पर ध्यान दीजिये | आउटकम महत्वपूर्ण है | नियमितता का ध्यान अवश्य रखें |
QUE 6. तैयारी शुरू करने का आदर्श समय कौनसा होगा ?
ANS. ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में इन परीक्षाओ की तैयारी प्रारंभ करने का आदर्श समय होता है | कम से कम 1 वर्ष का अध्ययन/तैयारी आवश्यक एवं पर्याप्त कही जा सकती है |
RAS का क्या सिलेबस है ?
आईएएस का क्या सिलेबस है ?
RAS के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?
आईएएस के लिए कौनसी पुस्तकें पढ़ें ?

Labels:
CIVIL SERVICES,
CSAT,
HOW TO START,
HOW TO STUDY FOR IAS,
IAS,
IAS 2015,
IAS 2016,
RAS,
RAS 2013,
RAS 2015,
RAS 2016,
RPSC,
UPSC
सदस्यता लें
संदेश (Atom)