शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

राम कहानी ब्लॉग अब फेसबुक पर भी |

नमस्कार दोस्तों,

राम कहानी ब्लॉग आपके सफ़र में साथ निभाते हुए 6 माह पूरे  कर रहा हैं | इन 6 महीनों के सफ़र में हमने आपका हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास किया | आप सभी ने भी अपना सहयोग एवं स्नेह दिल खोल कर दिया | मुझे यह बताते हुए अत्यधिक हर्ष हो रहा है कि इतने अल्पकाल में ही ब्लॉग ने 50000 आगंतुकों का आंकड़ा छू लिया जो मेरे लिए प्रेरणादायक है | इसका श्रय सिर्फ आप सभी को जाता है |

इस अवसर पर मैं आप सभी को यह सूचना देना चाहता हूँ कि राम कहानी ब्लॉग की पहुँच को अधिक व्यापक बनाने और अधिकाधिक विद्यार्थिओं की सहायता के प्रयास के तौर पर FACEBOOK PAGE की शुरुआत कर रहा हूँ | आप फेसबुक पेज को लाइक करने के किये हमारे ब्लॉग के ऊपर दायीं तरफ फेसबुक लाइक बटन पर क्लिक करें अन्यथा आप फेसबुक पर जाकर हमारे ब्लॉग को लाइक कर सकते हैं जिसका लिंक  https://www.facebook.com/IASRAMKAHANI/ है |आपको हमारे फेसबुक पेज पर निरंतर पोस्ट,अध्ययन सामग्री एवं खबरें मिलती रहेगी | आप और मेरे बीच सीधा संवाद भी संभव हो पायेगा | आशा है कि आप का सहयोग एवं स्नेह हमें इसी प्रकार मिलता रहेगा |

धन्यवाद |

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016

DOWNLOAD: SOCIOLOGY NCERT IN HINDI समाजशास्त्र NCERT

RPSC के नए सिलेबस में समाजशास्त्र को महत्वपूर्ण जगह दी गयी है |UPSC  में भी समाजशास्त्र को स्थान दिया जा चुका है |इसके अध्ययन की शुरुआत हेतु हम आपको NCERT की समाजशास्त्र की पुस्तक उपलब्ध करवा रहे हैं |

NCERT समाजशास्त्र भाग -1 कक्षा 11 DOWNLOAD
NCERT समाजशास्त्र भाग -2 कक्षा 11 DOWNLOAD
NCERT समाजशास्त्र भाग -1 कक्षा 12 DOWNLOAD
NCERT समाजशास्त्र भाग -2 कक्षा 12 DOWNLOAD




शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

DOWNLOAD:ETHICS NOTES IN HINDI नीतिशास्त्र नोट्स हिंदी में






आईएएस/ आरएएस परीक्षा में नीतिशास्त्र को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है| हिंदी विद्यार्थिओं के लिए अध्ययन सामग्री जुटाना कठिन रहता है | हमारा प्रयास आपकी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए | अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें |

DOWNLOAD 

सभी नोट्स को अलग अलग डाउनलोड करने के लिए

NOTES 1 DOWNLOAD
NOTES 2 DOWNLOAD
NOTES 3 DOWNLOAD
NOTES 4 DOWNLOAD
NOTES 5 DOWNLOAD
NOTES 6 DOWNLOAD

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

RAS MAINS: SYLLABUS CHANGED पाठ्यक्रम में परिवर्तन





RPSC ने RAS मुख्या परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है | राजस्थानी भाषा को हटा दिया है | इसके अलावा पेपर-1 की सामग्री को अन्य पेपर में जगह देकर पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक बनाया है | पेपर -2 में गणित और तार्किक योग्यता को विस्तार दिया है,साथ ही भूगोल को भी इसमें शामिल कर के पेपर-2 की हाई स्कोरिंग को नियंत्रित करने का प्रयास किया है | पेपर-3 में राजव्यवस्था को शामिल किया है | विधि को इस बार पहली बार शामिल किया है | पेपर-4 में राजस्थानी को हटा दिया है इसके बाद हिंदी 120 अंक और अंग्रेजी 80 अंक की रह गयी है |

नया सिलेबस डाउनलोड करें
LATEST RAS MAINS SYLLABUS DOWNLOAD

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

RAS PRE 2016 RESULT: परिणाम जारी

कट ऑफ को लेकर लगाये जा रहे कयासों एवं बॉर्डर पर अटकने की चिंता में नींद ना ले पा रहे अभ्यर्थियों के तनाव को ख़त्म करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आर ए एस प्री परीक्षा 2016 का परिणाम जारी कर दिया है | आर पी एस सी के इतिहास में एसा पहली बार हुआ है जब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम महज 18 दिनों में जारी किया गया है | 28 अगस्त को आयोजित इस परीक्षा में लगभग 3 लाख 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए |लगभग 1000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए RPSC ने कुल 11000 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के योग्य घोषित किया है | मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसम्बर में होने की सम्भावना है |

परिणाम डाउनलोड

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

RAS Pre 2016:Solution of Maths and Reasoning questions गणित और रीजनिंग प्रश्नों के हल

जैसा कि मैंने अपने विश्लेषण में बताया था कि इस बार पेपर में गणित के सवाल कठिन आये थे, अतः हम गणित एवं रीजनिंग के कुछ कठिन प्रश्नों के हल आपको उपलब्ध करवा रहें हैं | आशा है कि आपको इससे कुछ सहायता मिलेगी | इन सवालों का हल उपलब्ध करवाने के लिए हमारी विशेषज्ञ टीम के सदस्य देवेन्द्र गुर्जर का हम आभार प्रकट करते हैं |
आप यहाँ डाली गयी फोटो पर क्लिक करके इनका आकर बढ़ा सकते हैं या अपने कंप्यूटर/मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं |आप अपने विचार एवं सुझाव कमेंट बॉक्स में लिख कर हमें बताएं |