शनिवार, 23 जुलाई 2016

RAS 2013 INTERVIEW साक्षात्कार 10 अगस्त से 9 सितम्बर तक

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2013 भर्ती के साक्षात्कार हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया है | 990 पदों के लिए कुल 2027 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 अगस्त से प्रारंभ होंगे जो 9 सितम्बर तक चलेंगे | RPSC ने उन अभ्यर्थियों को एक और अंतिम मौका दिया है जिन्होंने अभी तक अपने DETAILED APPLICATION फॉर्म जमा नहीं करवाए हैं | ऐसे अभ्यर्थी अपना पूर्ण भरा हुआ फॉर्म अपने इंटरव्यू के दिन साथ ले कर जाएँ |
सभी अभ्यर्थियों को ध्यान रहे कि इंटरव्यू के दिन अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स (मूल दस्तावेज ) साथ ले कर जाना है |

           विदित है कि   इस बार RPSC ने इंटरव्यू से पहले होने वाले ग्रुप डिस्कशन को ख़त्म कर दिया है |उन अभ्यर्थियों को इससे राहत अभ्यर्थियों मिलेगी जो ग्रुप डिस्कशन को लेकर तनाव में चल रहे थे |


VISION IAS करंट अफेयर्स मई,जून 2016 हिंदी में/ VISION IAS CURRENT AFFAIRS MAY JUNE 2016 IN HINDI



VISION IAS के करंट अफेयर्स के नोट्स हिंदी में भी उपलब्ध हैं | ये नोट्स RAS/IAS जैसी परीक्षाओं हेतु सर्वोत्तम है|


VISION IAS CURRENT AFFAIRS MAY 2016 DOWNLOAD [4 MB]

VISION IAS CURRENT AFFAIRS JUNE 2016 DOWNLOAD [4 MB]


रविवार, 17 जुलाई 2016

महत्वपूर्ण सूचना :ब्लॉग राम कहानी का वेब एड्रेस परिवर्तित कर दिया गया है |

तकनीकी कारणों की वजह से राम कहानी ब्लॉग का वेब एड्रेस परिवर्तित किया गया है | अब राम कहानी ब्लॉग अपने नए वेब एड्रेस http://iasramkahani.blogspot.in/ पर उपलब्ध रहेगा | अब ये अपने पुराने एड्रेस ramkahanee.blogspot.in पर दिखाई नहीं देगा | आपको होने वाली असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं | आशा है की आपका सहयोग सदैव पूर्व की भांति बना रहेगा | धन्यवाद |

गुरुवार, 30 जून 2016

RAS 2013 INTERVIEWS: 10 अगस्त से साक्षात्कार प्रारंभ



RAS 2013 भर्ती के साक्षात्कार 10 अगस्त से प्रारंभ होंगे | RPSC से प्राप्त खबर के अनुसार 7 अगस्त को IAS प्रारंभिक परीक्षा होने की वजह से 1 अगस्त को प्रारंभ होने वाले RAS इंटरव्यू अब 10 अगस्त से शुरू होंगे | कुल 990 पदों के लिए 2027 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है |
राम कहानी आप सभी को अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित करता है | ज्ञातव्य है कि DETAILED APPLICATION FORM फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है |

मंगलवार, 28 जून 2016

RAS 2013: DETAILED APPLICATION FORM



RAS 2013 साक्षात्कार हेतु सफल विद्यार्थियों के लिए Detailed Online Application Form, RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है |  यह फॉर्म 27 जून से 5 जुलाई तक भरे जाएगा  | इस फॉर्म में साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किये गए विद्यार्थियों को विभिन्न राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं की प्राथमिकता भी भरनी होगी | फॉर्म का शुल्क 50 रुपये रखा गया है जो ई-मित्र अथवा ई-ग्रास के माध्यम से जमा करवाया जा सकता है | विभिन्न विभागों में पदों की स्थिति राम कहानी ब्लॉग पर उपलब्ध है | अभ्यर्थियों को इस फॉर्म को भरने के बाद इसकी दो प्रतियाँ तथा साथ में आवश्यक दस्तावेजों की एक प्रति संलग्न कर RPSC कार्यालय में दिनांक 5 जुलाई तक  जमा करनी होगी |

विभिन्न विभागों में पदों की स्थिति देखने के लिए CLICK HERE

DETAILED ONLINE APPLICATION FORM भरने के लिए CLICK HERE

शनिवार, 18 जून 2016

WHAT IS ON-SCREEN MARKING? ऑन-स्क्रीन मार्किंग क्या है ?

RAS 2013 मुख्य परीक्षा में RPSC ने ऑन स्क्रीन पद्धति के माध्यम से करीब 99000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच रिकॉर्ड समय मात्र 30 दिन में की | इसके बाद से ही RAS अभ्यर्थियों के मन में इस पद्धति को लेकर जिज्ञासा उठी | राम कहानी ने अपने पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए इस पद्धति के बारे में जानकारी जुटाई जो आपके साथ साझा कर रहे हैं |

   ऑन स्क्रीन मार्किंग पद्धति कागज पेन आधारित परीक्षाओं का कंप्यूटर स्क्रीन पर किया जाने वाला मूल्यांकन है | यह विश्लेषणात्मक उत्तर लिखावट  को जांचने की सटीक,आसान और दक्षता युक्त प्रणाली है |
इसके अंतर्गत उत्तर पुस्तिकाओं को सबसे पहले स्कैन किया जाता है और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में परिवर्तित किया जाता है | इसके बाद इन्हें (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट) जांचकर्ताओं/परीक्षकों को भेजी जाती है | ऑन-स्क्रीन मार्किंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर स्क्रीन पर ही इनकी जांच की जाती है |इसमें उत्तरों को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी भी स्क्रीन पर ही की जाती है | इस जांच प्रक्रिया की निगरानी किसी भी समय उच्च अधिकारियों द्वारा रियल टाइम में की जा सकती है |

RPSC ने करीब 246 परीक्षकों को इसका पहले प्रशिक्षण दिया था | इसी का परिणाम था कि 4 मई से 4 जून के बीच लगभग 99000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ली गई | RTI आवेदनों की स्थिति में यह पद्धति अधिक कारगर साबित होगी | आवेदकों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा सकेगा जो कागज, समय एवं ऊर्जा की बचत करेगा | CBSE भारत की पहली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसने इसका सबसे पहले प्रयोग 2014 में किया |