RPSC RAS 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RPSC RAS 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

RAS 2016 INTERVIEW: महत्वपूर्ण सूचना- DAF फॉर्म भरने हेतु निर्देश








विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महत्वपूर्ण दिश निर्देश जारी किये हैं | आपको बता दे कि इस बार आवेदन पात्र ऑनलाइन नहीं भरे जायेंगे अपितु हार्ड कॉपी (कागजी स्वरुप ) में भरने होंगे | साथ ही विभिन्न सेवाओं के प्राथमिकता क्रम को ऑनलाइन भर कर उसका प्रिंट आउट विस्तृत आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा |

प्राथमिकता क्रम भरने हेतु CLICK HERE

केवल NGE अभ्यर्थियों द्वारा प्राथमिकता क्रम भरने हेतु CLICK HERE

DAF भरने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश DOWNLOAD

ऑफ लाइन DAF(विस्तृत आवेदन पत्र ) DOWNLOAD




मंगलवार, 27 जून 2017

RAS 2016: DETAILED APPLICATION FORM विस्तृत आवेदन पत्र



राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2016 मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों हेतु विस्तृत आवेदन पत्र हेतु प्रेस नोट जारी कर दिया है | आयोग के अनुसार 29 जून से 10 जुलाई तक सभी सफल अभ्यर्थियों को फॉर्म भरना होगा |

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इस बार विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाडी एवं भूतपूर्व सैनिकों को ही फॉर्मऑनलाइन भरने के बाद उसके प्रिंट आउट को  आयोग कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराना होगा | शेष सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रिंट आउट  आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू के समय ही लाना होगा |



प्रेस नोट DOWNLOAD

गुरुवार, 13 अप्रैल 2017

RAS 2016 MAINS: पेपर विश्लेषण एवं कट ऑफ आकलन



मित्रों ,

अंततः आपको और मुझे फुर्सत मिल ही गयी RAS 2016 मुख्य परीक्षा से | परीक्षा से एक दिन पहले तक हर कोई इस दुविधा में था की परीक्षा होगी या नहीं | चूहा बिल्ली के इस खेल में आख़िरकार पंवार साहब भारी पड़े |

खैर अब जब परीक्षा संपन्न हो चुकी है तो हर कोई आकलन करने में लगा है कि क्या कट ऑफ रहेगी , कितने अंक बनेंगे | कुछ लोग गत वर्ष कि अपेक्षा इस बार पेपर आसान बता रहे हैं तो कुछ कट ऑफ कम रहने का अंदेशा जता रहे हैं | हम कितना भी कह लें कि धैर्य रखें परिणाम आने तक परन्तु यह मन बड़ा चंचल है और यह मस्तिष्क  बड़ा मेहनती | रुकने का नाम ही नहीं ले रहा | यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है |

अतएव मैं इस बार के पेपर के विश्लेषण को अपने नजरिये से आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ| यह बेहद कठिन काम है क्योंकि मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठता नहीं होती | अतः आपके और मेरे विचारों में भिन्नता की सम्भावना बनी रहेगी |

पेपर -1 गत वर्ष की अपेक्षा इस बार इस पेपर में कम विषय शामिल थे | यूनिट 1 में इतिहास से जुड़े प्रश्नों कि अधिकता रही | 75 अंक वाले इस भाग के अधिकांश सवाल सीधे एवं तथ्यों से जुड़े थे जो आसान रहे | 65 अंकों वाले अर्थशास्त्र की  यूनिट 2 आसान तो नहीं कही जा सकती परन्तु जटिल तथ्यों से जुडी होने की वजह अपेक्षाकृत कठिन थी | 10 अंकों वाले बड़े प्रश्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे | इन सवालों के जवाब लेखन शैली के दम पर ही अंक दिला पाएंगे | 60 अंकों वाली तीसरी यूनिट में समाजशास्त्र, व्यवसाय प्रशासन और मार्केटिंग पर आधारित मूलभूत प्रश्न ही पूछे गए जो आसान थे |

पेपर-2 इस बार का सबसे बड़ा गेम चेंजर यह पेपर रहेगा | इस बार RPSC ने विज्ञान का जो सिलेबस रखा उसने पहले ही तय कर लिया था कि नॉन साइंस वालों की हत्या होने वाली है और हुआ भी यही | एकतरफ बेहद जटिल गणित के सवाल और दूसरी तरफ 11वीं एवं 12वीं की विज्ञानं से जुड़े सवालों ने हर किसी के पैर के निचे कि जमीन खिसकाई | इन सब में साइंस या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थी तो अपनी नाव पार लगा लेंगे लेकिन इनके अलावा अन्य लोगों का क्या होगा यह सोच कर ही रूह काँप जाती है | 135 अंकों का भार समेटे यूनिट 1 और 2 कितने लोगों पर भारी पड़ने वाली है यह समय बताएगा | यूनिट 3 के भूगोल के प्रश्न आसान थे परन्तु BSHW एवं समय सारिणी वाले घोर रटंत विद्या पर आधारित तथ्यात्मक सवालों के पूछे जाने का औचित्य समझ में नहीं आया |

पेपर-3 यह पेपर पिछले 2 पेपर कि तुलना में बेहद आसान साबित हुआ | पारंपरिक सवालों की भरमार ने अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ा दिया परन्तु विधि आयोग, पुंछी आयोग से जुड़े सवालों में तुक्के मारे जाने की पूरी आशंका है | साथ ही कुछ प्रश्न यूनिट 1 में ऐसे भी थे जो लेखन शैली पर निर्भर थे | यूनिट 2और 3 काफी सरल रही कुछ तथ्यात्मक पर्श्नों को अगर छोड़ दिया जाये तो | मनोविज्ञान एवं विधि विषय को लेकर अभ्यर्थियों के मन में जो भय था परीक्षा से पहले , वो निर्मूल साबित हुआ | दोनों में ही मूल सवाल पूछे गए |

पेपर-4 राजस्थानी भाषा के हट जाने के बाद इस बार यह पेपर थोडा लम्बा साबित हुआ | हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही प्रश्नों को पूछे जाने का तरीका बदला गया जिसने इसे आसान बना दिया| परन्तु फिर भी हिंदी वाले हिस्से में कुछ प्रश्न अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यार्थियों को परेशानी दे सकते थे | निबंधों की शब्द सीमा घटाकर उनकी संख्या बढ़ा देने से यह लगा ही नहीं कि निबंध लिखवाना चाह रहे हैं या छोटे प्रश्नों का जवाब | अंग्रेजी में विकल्प देने कि वजह से इस बार  हिंदी माध्यम वाले अभ्यर्थियों का काम काफी आसान हो गया| वहां तुक्के भी उपयोगी साबित हो सकतेहैं  | ACTIVE PASSIVE, DIRECT INDIRECT के पारंपरिक प्रश्नों की कमी खली |


इस बार की RAS मुख्य परीक्षा 4 कारणों से याद रखी जाएगी -
1. अंत समय तक बना रहस्य
2. एक दिन में 2 पेपर
3. 20 अंकों की जगह 10 अंकों के सवाल
4. पेपर 2 का नरसंहार

उपरोक्त चारों ही कारण इस बार कट ऑफ नीचे खिसकने की ओर इशारा कर रहें हैं | कट ऑफ का अनुमान लगाना बेहद कठिन काम है परन्तु फिर भी अभ्यर्थियों की  मांग पर मैं अपने विश्लेषण के आधार पर इसे  320 से 330 तक रहने का अनुमान लगाता हूँ | परन्तु किसी को भी इस कट ऑफ के आधार पर निराश होने की आवश्यकता नहीं  है क्योंकि RPSC को अक्सर सरप्राइज देने का शौक रहता है |

सभी को शुभकामनायें |

सोमवार, 20 मार्च 2017

DOWNLOAD: राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2016-17

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2016-17 डाउनलोड करें | राजस्थान आर्थिक सर्वेक्षण / आर्थिक समीक्षा / इकनोमिक रिव्यु / ECONOMIC SURVEY/  RAJASTHAN ECONOMIC REVIEW 2016-17

DOWNLOAD




शुक्रवार, 17 मार्च 2017

RAS 2016 MAINS : प्रवेश पत्र जारी





राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS मुख्य परीक्षा 2016 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं | 

डाउनलोड करने के लिए CLICK HERE

RPSC विज्ञप्ति डाउनलोड करने के लिए CLICK HERE